आप भी एटीएम (Bank ATM) से कैश निकालने जा रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. एटीएम से कैश (ATM Transactions Limit) निकालने के सभी बैंकों के नियम अलग-अलग हैं तो आज हम आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI atm), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और ICICI Bank समेत सभी बैंकों में एटीएम से पैसे निकालने के नियम औल लिमिट अलग है. आइए आपको बताते हैं कि आप किस बैंक के एटीएम से एक दिन में कितना पैसा निकाल सकते हैं-
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India ATM)
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI (State Bank of India) के एटीएम से आप एक दिन में कम से 100 रुपये और ज्यादा से 20 हजार रुपये निकाल सकते हैं. भारतीय स्टेट बैंक अपने खाताधारकों के लिए ट्रांजेक्शन को आसान बनाने के लिए 18 प्रकार के ATM कार्ड प्रदान करता है. सामान्य SBI/ATM कार्ड से लेकर फॉरेन करेंसी डेबिट कार्ड तक कई तरह के कार्ड मौजूद हैं.
जाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank ATM)
पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम की बात करें तो इसके प्लेटिनम और Rupay डेबिट कार्ड के जरिए आप एक दिन में 50,000 रुपये तक कैश निकाल सकते हैं. वहीं, अगर इसके मास्टर डेबिट कार्ड या क्लासिक Rupay कार्ड की बात करें तो इसके जरिए आप एक दिन में 25000 रुपये कैश निकाल सकते हैं.
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank ATM)
ICICI Bank के एटीएम की बात करें तो बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, आप 1 लाख रुपये तक कैश प्लेटिनम चिप कार्ड के जरिए निकाल सकते हैं. वहीं, Visa सिग्नेचर डेबिट कार्ड के जरिए 1.5 लाख रुपये निकाल सकते हैं.
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
एचडीएफसी बैंक के प्लेटिनम डेबिट कार्ड के जरिए बैंक 1 लाख रुपये रोजाना कैश निकालने की छूट देता है.
बैंकों पर लगाया जाएगा जुर्माना
आपको बता दें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एटीएम में कैश खत्म होने के मामले में बैंकों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है. यह व्यवस्था 1 अक्टूबर से शुरू होगी. केंद्रीय बैंक ने एटीएम (ATM) में कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए यह कदम उठाया है. एटीएम में समय पर पैसा नहीं डालने वाले संबंधित बैंक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.






