Home राष्ट्रीय एनसीबी और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट को नाकाम...

एनसीबी और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट को नाकाम किया, 5.9 किलोग्राम मेथ बरामद

339
0

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान में, आइजोल के पास 5.9 किलोग्राम मेथ की एक खेप जब्त की गई और एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक जबरूल हक भी शामिल है, जो सिंडिकेट का सरगना है।

असम के करीमगंज निवासी जबरूल हक एक आदतन मादक पदार्थ तस्कर है और उसके खिलाफ पहले से ही तीन मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक त्रिपुरा के धर्मनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज है, जिसमें वह ज़मानत पर था। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि चम्फाई के पास भारत-म्यांमार सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी की गई थी और बांग्लादेश में तस्करी के लिए त्रिपुरा के सोनामुरा ले जाया जा रहा था।

राज्य प्राधिकरणों के साथ बेहतर समन्वय, वास्तविक समय की खुफिया जानकारी साझा करने और एनसीबी की प्रभावी परिचालन दक्षता के लिए, गुवाहाटी में एक नया क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और त्रिपुरा के अगरतला में नई क्षेत्रीय इकाइयाँ खोली गई हैं। मिज़ोरम के आइज़ोल और नागालैंड के दीमापुर में क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित और क्रियाशील किए गए हैं।NH

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here