Home राष्ट्रीय असम भीषण बाढ़ की चपेट में : 44 की मौत, 24 जिले...

असम भीषण बाढ़ की चपेट में : 44 की मौत, 24 जिले प्रभावित।

308
0

गुवाहाटी, असम में बाढ़ से हालात खराब है। राज्य के 24 जिले बाढ़ की चपेट में है। अभी तक 44 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 17.2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ का असर इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का वादा किया। मोदी ने कहा कि उन्होंने गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू से व्यक्तिगत रूप से राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण करने और हरसंभव मदद सुगम बनाने को कहा है। मोदी ने कहा कि उन्होंने बाढ़ की स्थिति पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू तथा दिल्ली एवं राज्यों के अधिकारियों से बात की। असम के बाढ़ पर अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अब तक बाढ़ की वजह से 44 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों के मुताबिक बीते 24 घंटों में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हुई। एएसडीएमए ने बताया कि बुधवार तक 17 लाख 18 हजार 135 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 31 हजार लोगों के लिए 294 राहत शिविर लगाए गए हैं। राहत दल राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं और अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। गैंडों के लिए मशहूर काजीरंगा नैशनल पार्क आधा डूब चुका है। पार्क के जानवरों को बाढ़ से बचाने की कोशिश जारी है। उधर वाराणसी में भी गंगा नदी में जल स्तर बढ़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here