Home राष्ट्रीय जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा दो दिवसीय भारत प्रवास पर

जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा दो दिवसीय भारत प्रवास पर

376
0

नई दिल्ली, 20-08-2018 : जापान के रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा रविवार से भारत के दो दिवसीय प्रवास पर हैं, आज उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की है, जानकारी के अनुसार ओनोडेरा समुद्री क्षेत्र में दोनों देशों के परस्पर सहयोग बढ़ने के लिए भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ विविध मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जापान सामुद्रिक सीमाओं में चीन के बढ़ते प्रभाव पर भी भारत की रक्षा मंत्री से चर्चा कर सकते हैं, यह बैठक चीन के चीन के रक्षा मंत्री वी फेंगे की भारत में चार दिवसीय यात्रा से दो दिन पहले हो रही है, जानकारी के अनुसार चर्चा में भारतीय नौसेना के लिए जापान से पानी और स्थल दोनों से उड़ान भरने में सक्षम यू.एस-2 शिप मायवा की खरीद पर भी चर्चा की जा सकती है। द्विपक्षीय इस वार्ता में अंतरराष्ट्रीय कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर भी समीक्षा संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here