Home News शर्मनाक, सत्ता का घोर दुरुपयोग: ममता बनर्जी ED और बीजेपी.

शर्मनाक, सत्ता का घोर दुरुपयोग: ममता बनर्जी ED और बीजेपी.

32
0

कोलकाता में ईडी की छापेमारी की कार्रवाई बाधित होने पर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि यह सत्ता का बहुत ही खराब दुरुपयोग है और सीएम ने जो किया वह शर्मनाक है।
नई दिल्ली: कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के उल्लंघन के खिलाफ हो रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान गुरुवार को कोलकाता में बहुत बड़ा बवाल हो गया। ईडी का आरोप है कि सबकुछ सही चल रहा था, तभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ आ गईं और जांच से जुड़े सबूतों और दस्तावेजों को जबरन हटा दिया गया। बीजेपी ने इस घटना को बहुत ही शर्मनाक बताया है, जिसमें इस तरह के आरोप खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर लगे हैं।

ममता बनर्जी पर आरोप गंभीर हैं
बीजेपी नेता और पार्टी के आईटी विभाग के नेशनल इंचार्ज अमित मालवीय ने ईडी के आधिकारिक बयान का हवाला देते हुए ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘प्रवर्तन निदेशालय का बयान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक गंभीर आरोप है। ईडी के अनुसार ममता बनर्जी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचीं, प्रतीक जैन के आवासीय परिसर में स्वयं पहुँच गईं और दस्तावेजों और इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेज के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज हटा दिए।

ईडी की जांच को बाधित किया गया’
बीजेपी नेता ने आगे लिखा है,’सीएम का काफिला फिर आई-पैक के ऑफिस की ओर बढ़ा जहां ममता बनर्जी, उनके सहयोगी और प्रदेश पुलिस के लोगों ने दस्तावेजों और इलेक्ट्रोनिक एविडेंस पर जबरन कब्जा कर लिया, जो कि संबंधित जांच से जुड़े हैं।उन्होंने कहा, ‘ईडी के बताए अनुसार यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट(PMLA) के तहत कानूनी रूप से हो रही एक जांच को सीधे बाधित करना है।हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई बुधवार तक स्थगित करते हुए मामले को गंभीर कहा है. ममता बनर्जी के राजनैतिक रस्ते का यह सबसे दुर्गम मार्ग साबित हो सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here