Home News मलेशिया में आत्मीय स्वागत, श्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय...

मलेशिया में आत्मीय स्वागत, श्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को किया संबोधित

16
0

पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित कर कहा कि ये 2026 में मेरा पहला विदेशी दौरा है. मैंने मलेशिया आने का अपना वादा पूरा किया. भारत के प्रति मलेशिया का प्यार दिखा. भारतीय संगीत और सिनेमा मलेशिया में लोकप्रिय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दो दिनों के दौरे पर हैं. उन्होंने शनिवार को कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मलेशिया में भारत के लिए प्यार और सम्मान है. ऐसा स्वागत भारत याद रखेगा.

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछले साल आसियान समिट में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया नहीं आ पाया था. लेकिन मैंने मेरे दोस्त से वादा किया था कि मैं जल्द ही मलेशिया आऊंगा और जैसा वादा किया था मैं यहां हूं. ये 2026 की मेरी पहले विदेश यात्रा है.

उन्होंने कहा कि भारत की सफलता मलेशिया की सफलता है. ये एशिया की सफलता है. इसलिए मैं कहता हूं कि हमारे रिश्ते का मार्गदर्शन करने वाला शब्द IMPACT है.IMPACT मतलब इंडिया मलेशिया पार्टनरशिप फॉर एडवांसिंग कलेक्टिव ट्रांसफॉर्मेशन. मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि आप ज्यादा से ज्यादा शब्दों में भारत की यात्रा करें. अपने साथ अपने मलेशियाई दोस्तों को भी लेकर भारत लाएं क्योंकि लोगों से लोगों का संपर्क ही हमारे रिश्तों का स्तंभ है.  हम एक दूसरे के साझेदार देश हैं. यूपीआई मलेशिया में भी जल्द लॉन्च होगा. एक दशक में बड़े सुधार हुए हैं.  इससे पहले मलेशिया पहुंचने पर खुद पीएम अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here