आज सुबह हिन्दुस्तान के सोशल मीडिया, डिजिटल चैनल्स में प्रमुख न्यूज पेपर्स और कुछ वामपंथी जोहरान ममदानी का एक पत्र जो उसने भारत के खिलाफ देशद्रोह में बंद उमर खालिद के समर्थन में लिखा है ये इंगित करते हुए कि हम आपकी ओर देख रहे है !!
ये न सिर्फ भारत के आतंरिक मामले में हस्तक्षेप है बल्कि आतंकियों को नहीं बल्कि मोदी सरकार के खिलाफ अमेरिकन षड्यंत्र की बदबू भी है. जोहरान की अम्मी मीरा ममदानी ( नायर ) भारतीय मूल की हैं और कुछ फिल्मे बनाकर सुर्ख़ियों में आई थी.
कुछ दिन पहले एक अर्धविक्षिप्त सी दिखने वाली अधेड़ औरत बिहार चुनावों के दौरान ” जोहरान, जोहरान” करते चर्चित हुई थी, उसे न्यूयॉर्क में जोहरान के शपथ ग्रहण समारोह में भी देखा गया और जैसा की अपेक्षित था जोहरान ने भारत के आतंरिक मामलों में बोलना शुरू किया।
आखिर जोहरान है क्या ? न्यूयॉर्क का मेयर ! क्या आपको दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद का मेयर या उसका नाम पता है ? नहीं न ? क्योकि हमारे मेयर का नाम नाली साफ़ न हो तो लिया जाता है और कुछ कीड़े जो इस नाली से निकलकर अमेरिकन नाली में चले जाते है वे न्यूयॉर्क के सभ्रांत बनकर रेंकते है और हमारे मीडिया चैनल्स की मानसिक गुलामी देखिये इस पत्र को अपनी ब्रेकिंग न्यूज में स्थान दे देते है !
जोहरान के अलावा अमेरिका के कुछ 8 सीनेट सदस्यों ने भी पत्र लिखकर ओमर को जेल में ठीक से रखने की हिदायत दी है !! अरे ऐसी की तैसी तुम्हारी, तुम लादेन को मारने घुस गए, दुनिया में अपना घर समझ कर कुछ भी करो ? और यहाँ ज्ञान दो ?? भारत सरकार को इस बात पर कोई ध्यान नहीं देना चाहिए और मीडिया से भी अनुरोध है एक साधारण से महापौर से सिर्फ न्यूयॉर्क की गंदगी के बारे में बात करें और उसे उसकी औकात में रखें।






