प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व एक्साइज कमिश्नर निरंजन दास, 30 अधिकारियों और तीन डिस्टिलरीज की 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान हुए 2,800 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच का हिस्सा है। ईडी ने वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनीतिक हस्तियों के सिंडिकेट द्वारा एक्साइज विभाग को नियंत्रित करने का आरोप लगाया है।
यह कार्रवाई पूर्व कांग्रेस सरकार के समय हुए 2,800 करोड़ रुपए के कथित घोटाले की जांच का हिस्सा है।
ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त।
पूर्व एक्साइज कमिश्नर निरंजन दास की संपत्तियां भी अटैच की गईं।
यह कार्रवाई 2,800 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़ी है।बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को तगड़ा कदम उठाते हुए पूर्व एक्साइज कमिश्नर निरंजन दास, 30 अन्य एक्साइज अधिकारियों और तीन प्रमुख डिस्टिलरीज की 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियां जब्त कर लीं। यह कार्रवाई पूर्व कांग्रेस सरकार के समय हुए 2,800 करोड़ रुपए के कथित घोटाले की जांच का हिस्सा है।
ईडी का दावा है कि राज्य के वरिष्ठ नौकरशाहों और राजनीतिक हस्तियों के एक आपराधिक सिंडिकेट ने 2019 से 2023 तक एक्साइज विभाग को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया था। जब्त की गई संपत्तियों में 78 रियल एस्टेट प्रॉपर्टी में लग्जरी बंगले, प्रीमियम कॉम्प्लेक्स में फ्लैट, कमर्शियल शॉप और कृषि भूमि शामिल हैं।






