Home News राष्ट्रीय अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे’, अमित शाह ने ममता सरकार...

अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे’, अमित शाह ने ममता सरकार पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया .

18
0

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार में भ्रष्टाचार की वजह से पश्चिम बंगाल में विकास ठप पड़ गया है. मोदी जी की सभी अच्छी योजनाएं यहां टोल सिंडिकेट की भेंट चढ़ रही हैं.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन में पश्चिम बंगाल भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और खासकर घुसपैठ से जूझ रहा है. कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता में असुरक्षा और चिंता का माहौल बना हुआ है.पिछले 15 वर्षों में बंगाल ने भय, भ्रष्टाचार और कुशासन देखा है. बांग्लादेश सीमा से होने वाली घुसपैठ ने लोगों में डर और आशंका पैदा कर दी है. ये अब सिर्फ बंगाल का नहीं, बल्कि पूरे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बन चुका है.”

उन्होंने जोर देकर कहा कि ममता बनर्जी सरकार सीमाओं को सील नहीं कर सकती, ये काम केवल भाजपा ही कर सकती है. बीजेपी नेता ने कहा कि जनता का मूड पूरी तरह बदलाव चाहता है.

शाह ने दावा किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो राज्य की खोई हुई शान वापस लौट आएगी. उन्होंने कहा,

15 अप्रैल 2026 के बाद, जब बंगाल में बीजेपी सरकार बनेगी, हम बंगाल की गौरव, संस्कृति और पुनर्जागरण की नई शुरुआत करेंगे. हम वही बंगाल बनाएंगे, जैसा स्वामी विवेकानंद, बंकिमचंद्र चटर्जी, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था.”

घुसपैठियों को बाहर करेंगे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बढ़ रही घुसपैठ को लेकर गंभीर चिंता जताई. बंगाल से लगे हुए बांग्लादेश की स्थिति पर शाह ने कहा,

शाह ने दावा किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो राज्य की खोई हुई शान वापस लौट आएगी. उन्होंने कहा,
15 अप्रैल 2026 के बाद, जब बंगाल में बीजेपी सरकार बनेगी, हम बंगाल की गौरव, संस्कृति और पुनर्जागरण की नई शुरुआत करेंगे. हम वही बंगाल बनाएंगे, जैसा स्वामी विवेकानंद, बंकिमचंद्र चटर्जी, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था.

घुसपैठियों को बाहर करेंगेप्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बढ़ रही घुसपैठ को लेकर गंभीर चिंता जताई. बंगाल से लगे हुए बांग्लादेश की स्थिति पर शाह ने कहा,
बंगाल की सीमा पर हो रही घुसपैठ अब सिर्फ बंगाल की समस्या नहीं रही, ये अब पूरे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल बन चुकी है. हमें देश की संस्कृति बचानी है. अगर देश को सुरक्षित रखना है तो यहां एक देशभक्त सरकार की जरूरत है, जो बॉर्डर को पूरी तरह सील कर सके. ममता बनर्जी ये नहीं कर सकतीं, ये काम केवल बीजेपी ही कर सकती है.

उन्होंने आगे कहा,
बंगाल के लोग घुसपैठ को लेकर बहुत परेशान हैं. हम न सिर्फ घुसपैठियों की पहचान करेंगे, बल्कि उन्हें देश से बाहर भी करेंगे. ममता बनर्जी चुनावी फायदे के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही हैं.शाह ने ये भी दावा किया कि,”बांग्लादेश बॉर्डर की फेंसिंग पूरी नहीं हो पा रही क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार हमें जमीन ही नहीं दे रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here