Home मध्यप्रदेश जन सुरक्षा विधेयक विधानसभा के आगामी सत्र में लाएंगे : मुख्यमंत्री श्री...

जन सुरक्षा विधेयक विधानसभा के आगामी सत्र में लाएंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

264
0

भोपाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मासूमों के साथ दुराचार की घटनाओं में कठोर सजा के लिये आगामी विधानसभा सत्र में जनसुरक्षा विधेयक लाया जायेगा, श्री चौहान मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह का आयोजन लाल परेड ग्राउंड में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी मौजूद थीं। श्री चौहान ने आव्हान किया है कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गरीबी मुक्त स्वच्छ मध्यप्रदेश बनाने के लिये साढ़े सात करोड़ जनता को संकल्पित होना होगा, अपना सर्वश्रेष्ठ समर्पित करने आगे आना होगा। सबको मिलकर मध्यप्रदेश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उनके लिये दुनिया का सबसे प्यारा अदभुत राज्य है। यहाँ की जनता उनकी भगवान है, वे तो सिर्फ पुजारी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश अमेरिका, इंग्लैण्ड आदि से कहीं अधिक अच्छा है। इसे देखने के लिये सकारात्मक सोच होना जरूरी है। अपने प्रदेश पर गर्व की भावना होना आवश्यक है। गुलाम मानसिकता के लोग ही दूसरे देश को अपने देश से अच्छा समझ सकते हैं। राज्य का गौरवशाली इतिहास है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को प्रदेश के 62वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश गौरव पुरस्कार से रमाकांत-उमाकांत गुंदेजा बंधुओं, अमृतलाल बेगड़, सुश्री जनक पल्टा, हरचंदन सिंह भाटी को सम्मानित किया। समारोह में प्रसिद्ध कवि शैलेष लोढ़ा ने हास्यरस रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित किया। शैलेन्द्र कृष्णा के निर्देशन में नृत्य नाटिका ‘श्रीकृष्ण’ की भावपूर्ण प्रस्तुति हुई जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पार्श्व गायिका सुश्री श्रेया घोषाल के मधुर गीतों ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। प्रारंभ में सुश्री सुहासिनी जोशी ने मध्यप्रदेश गान का गायन किया। स्वस्ति पूजन, दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्थापना समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, पूर्व सांसद कैलाश सारंग, सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग, महापौर आलोक शर्मा, सांसद आलोक संजर, विधायक विष्णु खत्री, सुरेन्द्र नाथ सिंह, मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक आर.के. शुक्ला, मेजर जनरल डी.पी.एस. रावत सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here