Home राष्ट्रीय सोना हुआ महंगा, चांदी की बढ़ी चमक, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

सोना हुआ महंगा, चांदी की बढ़ी चमक, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

21
0

भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में उछाल आया है. मजबूत वैश्विक रुख के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने (Gold) की कीमत में 241 रुपये की तेजी आई. वहीं, चांदी की कीमतों में आज 254 रुपये की उछाल दर्ज हुई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

जानें क्‍या है आज सोने का दाम?
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम 241 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 52,048 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 51,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
दिल्‍ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 254 रुपये की तेजी के बाद 58,139 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 57,885 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में कमजोरी तथा वैश्विक स्तर पर सुस्ती की आशंका से सोने को समर्थन मिला.’’

कैसे पता लगाएं सोने का नया भाव?
बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

सोने पर बढ़ा आयात शुल्‍क
केंद्र सरकार ने सोने पर आयात शुल्‍क (Gold Import Duty Hike) में पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. आयात शुल्‍क को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है. सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से देश में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. सरकार ने यह कदम देश में सोने की मांग को घटाने के लिए उठाया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here