Home राष्ट्रीय Russia-Ukraine War: हर तरफ से बमबारी कर रहा रूस, ये हैं यूक्रेन...

Russia-Ukraine War: हर तरफ से बमबारी कर रहा रूस, ये हैं यूक्रेन जंग के 10 अपडेट

22
0

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का शुक्रवार को 9वां दिन है. रूसी सेना की गोलीबारी से जपोजिरिया एटमी प्लांट में आग लग गई है. रूसी सेना ने गोलीबारी के बाद एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग में कब्जा कर लिया है. हालांकि, निदेशक अलेक्जेंडर स्टारुख ने कहा कि प्लांट सुरक्षित है. इस बीच यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडन ने रूस से बात करके जपोरिजिया में इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को अंदर जाने की परमिशन देने की अपील की है.

रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. खेरसान में हुए रूसी हमले में नौ लोगों की जान चली गई. कल यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 19 फ्लाइटों का संचालन किया गया. यूक्रेन में फंसे लोगों के परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है

पौलेंड में भारतीयों को लेने गए रिटायर जनरल वीके सिंह ने जानकारी दी कि कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है.रूस-यूक्रेन सैन्य संघर्ष के मद्देनजर, दो पूर्व सोवियत गणराज्यों जॉर्जिया और मोल्दोवा ने यूरोपीय संघ (EU) की सदस्यता के लिए आवेदन किया है. यूक्रेन के यह कहने कि वह ब्लॉक के लिए फास्ट-ट्रैक सदस्यता की मांग कर रहा है के दो दिन बाद यह मामला सामने आया.रूस में शुक्रवार को फेसबुक और कई मीडिया वेबसाइट आंशिक रूप से ठप हो गई थी, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कत हुई. यूक्रेन पर अटैक के बाद दुनिया की आलोचना और प्रतिबंध झेल रहे रूस में फेसबुक के अलावा मेडुज़ा, ड्यूश वेले, आरएफई-आरएल और बीबीसी की रूसी-भाषा सेवा की साइट भी काम नहीं कर रही थी. साइट पर निगरानी रखने वाली एनजीओ ग्लोबलचेक ने भी इस बात की पुष्टि की है.केंद्र सरकार ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. सरकार ने गुरुवार को यूक्रेन के खारकीव शहर में रह रहे भारतीय नागरिकों से एक फॉर्म भरने की अपील की, ताकि निकासी के काम में तेजी लाई जा सके.बमबारी के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह युद्ध के बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए काम करेंगे. हमारे पास अपनी स्वतंत्रता के अलावा खोने के लिए कुछ भी नहीं है.ओडेसा, बिला त्सेरकवा और वोलिन ओब्लास्ट में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है. निवासियों को निकटतम जगहों पर आश्रय लेने के लिए कहा गया है.ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात करते हुए कहा कि वह Zaporizhzhya परमाणु संयंत्र के आसपास की स्थिति पर आने वाले घंटों में UN सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक बुलाएंगे.यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है. अब तक कुल 18 हजार लोग भारत लौट चुके हैं. ऑपरेशन गंगा के तहत 30 उड़ानों से 6,400 भारतीयों को देश लाया गया है. 10 मार्च तक सभी को लाने का टारगेट रखा गया है. सब कुछ ठीक तरह से हो, इसकी जिम्मेदारी 24 मंत्रियों ने संभाली है. भारतीयों को निकालने के लिए रूस ने भी 130 बसें लगाई हैं.बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन को 10 अरब डॉलर (करीब 75 हजार 911 करोड़ रुपए) सहायता राशि देने का प्रस्ताव अमेरिकी कांग्रेस को भेजा है. परमिशन मिलने के बाद यह पैसा यूक्रेन भेजा जाएगा.दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर की बातचीत में ह्यूमैनिटेरिअन कॉरिडोर के निर्माण पर सहमति बनी है. इस कॉरिडोर के तहत युद्ध क्षेत्र के लोगों के बीच भोजन और दवा पहुंचाने का काम किया जाएगा. वार्ता के बाद यूक्रेन ने कहा कि इस बातचीत से संतुष्ट नहीं है, जल्द ही तीसरे दौर की बैठक बुलाई जाएगी​​. (एजेंसी इनपुट के साथ)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here