Home राष्ट्रीय रोहिणी कोर्ट में हुआ लो इंटेंसिटी का क्रूड बम ब्‍लास्‍ट, स्‍पेशल सेल-NSG...

रोहिणी कोर्ट में हुआ लो इंटेंसिटी का क्रूड बम ब्‍लास्‍ट, स्‍पेशल सेल-NSG और फॉरेंसिक टीम ने डाला डेरा.

16
0

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 102 में ब्‍लास्‍ट (Explosion In Delhi Rohini Court) होने से हड़कंप मचा हुआ है. इसके बाद से न सिर्फ कोर्ट में चल रही मामलों की सुनवाई को रोक दिया गया है बल्कि दिल्‍ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है. वहीं, इस घटना में कोर्ट नंबर 102 का नायब कोर्ट (पुलिसकर्मी) घायल हुआ है, जिसे अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक, रोहिणी कोर्ट में जो धमाका हुआ है वो लो इंटेसिटी बम ब्लास्ट है. यह एक तरह का क्रूड बम है. वहीं, मौके से आईईडी, एक्सप्लोसिव और एक टिफिननुमा चीज मिली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच कर रही है. वहीं, एनएसजी (National Security Guard) को भी मौके पर बुलाया गया है.

स्पेशल सेल को मौके से मिला ये सामान
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच में पता चला है कि रोहिणी कोर्ट के अंदर कथित तौर पर लैपटॉप धमाके के पास सफेद पाउडर जैसा कुछ सामान बिखरा पड़ा है और फाइल में कोई कानूनी दस्तावेज या कोर्ट संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है बल्कि खाली सफेद पन्ने मात्र हैं. इससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, इन तमाम मामलों की पड़ताल की जा रही है. इस समय दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल के साथ एनएसजी और फॉरेंसिक टीम ने डेरा डाला हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here