Home स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन

621
0

रायपुर(छ.ग.), 21 जून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत शासन पर्यटन मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के संयुक्त तत्वाधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक किया गया, उक्त आयोजन मे अंतर्राष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाडी कविता दीक्षित, रायपुर शहर के प्रतिष्ठित योग संस्थान, आरोग्य मंदिर के योगगुरू विवेक भारती एवं संस्थान के सदस्यगण, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के महाप्रबंधक, संजय सिंह, भारत पर्यटन मुंबई की वरिष्ठ अधिकारी शोभा शशिकुमार, श्री आलम, एस.एस. पाठक, उपमहाप्रबंधक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी, रायपुर के गणमान्य नागरिक, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य एवं स्कूल के विद्यार्थी विशेष रूप से उपस्थित थे, इस कार्यक्रम में लगभग 350 लोग उपस्थित थे। योग कार्यक्रम का संचालन आरोग्य मंदिर के योगगुरू विवेक भारती ने किया, योग दिवस के अवसर पर लोगों में विशेष उत्साह नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here