Home खेल जगत छत्तीसगढ़ में राज्य खेल अलंकरणों के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक आमंत्रित

छत्तीसगढ़ में राज्य खेल अलंकरणों के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक आमंत्रित

622
0
फोटो कोलार्ज साभार

रायपुर(छ.ग.), 07-03/ छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न खेल अलंकरणों के लिए 30 अप्रैल 2018 तक आवेदन आमंत्रित किये गए है, उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है, जहां उन्हें राज्य खेल अलंकरण प्रदान किए जाते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया जाता है, इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य खेल अलंकरण के तहत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को शहीद कौशल पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में कोई पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो। सीनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में लगातार पांच वर्षाें तक प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षकों और निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा तथा खेल से जुड़े ऐसे व्यक्तियों को जो सक्रिय खेल जीवन में और इसके पश्वात भी खेलों के विकास, खेल संगठन, खेल अलंकरण, खेल साहित्य सृजन या खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन उत्कृष्ट सेवाओं हेतु उन्हें शहीद विनोद चौबे पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं, जिसे खेल विभाग के वेबसाइट में देखी जा सकती है। पात्रता रखने वाले आवेदकों को प्रावीण्यता के आधार पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार हेतु 3 लाख रूपए, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 1.50 लाख रूपए, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1.50 लाख रूपए, शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं पंकज विक्रम सम्मान हेतु 25-25 हजार रूपए नगद प्रदान किए जाएंगे। सीनियर एवं जुनियर वर्ग के दलीय खेलों के लिए मुख्यमंत्री ट्राफी प्रदान किया जाएगा। ऐसे दलीय खेल जिनके सदस्यों की संख्या चार है, उन्हें सीनियर वर्ग में दो लाख रूपए एवं जुनियर वर्ग में एक लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा और ऐसे दलीय खेल जिनमें सदस्यों की संख्या चार से अधिक है, उन्हें सीनियर वर्ग में पांच लाख रूपए तथा जूनियर वर्ग में तीन लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, प्लेजर एवं टाई भी प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक खेल विभाग के जिला कार्यालयों या राजधानी रायपुर स्थिति खेल एवं युवा कल्याण के संचालनालय के अधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है। खेल विभाग की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in/Awardlogin.aspx (डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.स्पोर्टसवायडब्ल्यू.सी.जी डॉट जीओव्ही.इन/अवार्डलॉगिन डॉट एएसपीएक्स) पर फार्म भरे जा सकते हैं, जानकारी के अनुसार फार्म ऑनलाइन भरने के बाद इसका प्रिंट निकालकर आवेदक अपने हस्ताक्षर सहित समस्त अभिलेखों के साथ हार्ड कापी अपने जिले में स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय में 30 अप्रैल 2018 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here