पिछले दो दिनों से अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल के मशहूर खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी भारत के दौरे पर है, मेस्सी को लेकर बहुत से प्रशंसक उन्हें देखने के लिए महंगी टिकटें लेकर देखने जा रहे, लेकिन जैसा की होता आया है, हमारे देश के असली खिलाड़ी सिर्फ राजनेता है और फिर वो अभिनेता और अभिनेत्रियां जो किसी भी मंच पर चढ़कर भारत का असली दर्शन कराते है.
आम जनता सिर्फ जयकारे लगाकर खुश हो जाती है और इनकी टिकिट खरीदकर। कोलकाता में दर्शकों ने नेताओं को बता दिया कि आक्रोश क्या होता है वहीँ मुंबई में सचिन तेंदुलकर को मेस्सी के सामने ये जतवा दिया कि हमारे लिए महान भारत में भी है, मेस्सी स्वयं परेशान है ये देखकर कि कैसे लोगों के बीच आ गया. कल इनसे दो नेताओं ने हैदराबाद में मुलाकात की और एक तो पतली टांगो के साथ फ़ुटबाल खेलते दिखा.खैर मीडिया मसाला लगा रहा, कुछ लोग मुगालते में भी थे लेकिन देश में १०० रूपये फुटबाल पर खर्च न करने वाली मानसिकता, मेसी पर १२००० खर्च कर गई.. दोहरे लोग दोहरी मानसिकता.






