Home खेल जगत स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए आईसीसी ने टीम इंडिया पर...

स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए आईसीसी ने टीम इंडिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया 

66
0

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए आईसीसी ने टीम इंडिया पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. आईसीसी ने 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले इसकी जानकारी दी. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि भारत पर ICC कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के आर्टिकल 2.22 के तहत चार्ज लगाया गया, जो मिनिमम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है.

आईसीसी ने बताया कि अमीरात आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने यह सजा दी, जब केएल राहुल की टीम टाइम अलाउंस को ध्यान में रखने के बाद भी दो ओवर पीछे रह गई थी.

केएल राहुल ने मानी गलती

सजा दी जाती है, तो खिलाड़ियों पर हर उस ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है जो उनकी टीम तय समय में नहीं फेंक पाती है. स्टैंड-इन कप्तान के तौर पर, KL राहुल ने आरोप स्वीकार कर लिया और सजा स्वीकार कर ली, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की जरुरत नहीं पड़ी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here