Home राष्ट्रीय भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी, 13 नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,...

भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी, 13 नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री बने, अनिल अंटोनी की भी एंट्री

19
0

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी की केंद्रीय टीम में 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है. बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बने हुए हैं. शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है. जेपी नड्डा ने 13 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया है. राजेश अग्रवाल को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है और नरेश बंसल सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके अंटोनी के पुत्र अनिल अंटोनी (Anil Antony) को भाजपा ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है. वह कुछ महीने पहले ही कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here