Home News साउथ ब्लॉक ? नहीं, बदल जाएगा पीएम मोदी के दफ्तर का पता,...

साउथ ब्लॉक ? नहीं, बदल जाएगा पीएम मोदी के दफ्तर का पता, कहलायेगा सेवा तीर्थजानें- नए PMO की खासियत

12
0

मकर संक्रांति से प्रधानमंत्री कार्यालय का पता और कामकाज का तरीका दोनों बदलने जा रहे हैं. साउथ ब्लॉक से निकलकर पीएमओ अब ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में शिफ्ट होगा. यहां खुला कार्यस्थल, आधुनिक ढांचा और हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था तैयार है. यह बदलाव सत्ता और प्रशासन की कार्यशैली में नए दौर की शुरुआत बताया जा रहा है. मकर संक्रांति के दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दफ्तर का पता बदलने वाला है. साउथ ब्लॉक में मौजूद पीएमओ पर ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में ट्रांसफर हो सकता हैं. पीएमओ की सिर्फ जगह नहीं बदलेगी, काम करने का अंदाज भी नया होगा. मतलब अब, देश का शीर्ष प्रशासनिक तंत्र एक नए और आधुनिक परिसर से काम करेगा. ‘सेवा तीर्थ’ दारा शिकोह रोड (पहले डलहौजी रोड) पर बना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here