पीएम मोदी के इस बयान पर पुतिन ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद से यह लगने लगा कि भारत ही वो देश है जो अब इस युद्ध को खत्म करा सकता है और इसका अब एक और बड़ा सिग्नल भी मिल गया है क्योंकि पुतिन के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलस्की भी भारत दौरे पर आ रहे हैं।
हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत का दौरा किया। जिसके बाद से ही कई तरह की चर्चाएं हो रही है। एक चर्चा रूस यूक्रेन युद्ध की भी हो रही है क्योंकि पीएम मोदी ने पुतिन के साथ बैठक में यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि भारत यूक्रेन युद्ध पर तठस्थ या न्यूट्रल नहीं है। हम लोग शांति के समर्थक हैं और चाहते हैं कि दुनिया शांति की राह पर लौटे। पीएम मोदी के इस बयान पर पुतिन ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद से यह लगने लगा कि भारत ही वो देश है जो अब इस युद्ध को खत्म करा सकता है और इसका अब एक और बड़ा सिग्नल भी मिल गया है क्योंकि पुतिन के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलस्की भी भारत दौरे पर आ रहे हैं।