Home राष्ट्रीय हफ्ते भर में सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक घटी, आगे गोल्ड...

हफ्ते भर में सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक घटी, आगे गोल्ड के भाव में रह सकती है तेजी

46
0

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में तेजी आई है. वहीं चांदी सस्ती हुई है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 145 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 81 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, बीते बिजनेस वीक (23 जनवरी से 27 जनवरी) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 57,044 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 57,189 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 68,273 से घटकर 68,192 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है.

उल्लेखनीय है कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है

बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट
23 जनवरी, 2022-         57,044 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 जनवरी, 2022-         57,322 रुपये प्रति 10 ग्राम
25 जनवरी, 2022-         57,138 रुपये प्रति 10 ग्राम
26 जनवरी, 2022-         मार्केट हॉलिडे
27 जनवरी, 2022-         57,189 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट
23 जनवरी, 2022-         68,273 रुपये प्रति किलोग्राम
24 जनवरी, 2022-         68,137 रुपये प्रति किलोग्राम
25 जनवरी, 2022-         67,894 रुपये प्रति किलोग्राम
26 जनवरी, 2022-         मार्केट हॉलिडे
27 जनवरी, 2022-         68,192 रुपये प्रति किलोग्राम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here