Home राष्ट्रीय TCS और इंफोसिस ने बीते सप्ताह ₹82,000 करोड़ बढ़ाई निवेशकों की दौलत,...

TCS और इंफोसिस ने बीते सप्ताह ₹82,000 करोड़ बढ़ाई निवेशकों की दौलत, टॉप-10 में 7 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.07 लाख करोड़ बढ़ा

15
0

सेंसेक्स की टॉप-10 में से 7 कंपनियों के बाजार मार्केट कैप (Market Capitalisation) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से  1,07,224.82 करोड़ रुपये बढ़ गया. सबसे ज्यादा फायदा में आईटी सेक्टर की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस (Infosys) रहीं. टीसीएस का मार्केट कैप 59,349.81 करोड़ रुपये बढ़कर 12,34,637.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इंफोसिस का मार्केट वैल्यूएशन 22,997.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,32,684.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

बीते सप्ताह शेयर बाजार की बात करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स इंडेक्स में मजबूती दर्ज की गई. यह 360.81 अंक या 0.60 फीसदी लाभ में रहा. रिपोर्टिंग वीक में जहां टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और भारती एयरटेल का वैल्यूएशन घट गया.

इन कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा
हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 10,514.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,16,004.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. एचडीएफसी का वैल्यूएशन 4,904.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,78,922.89 करोड़ रुपये रहा. एलआईसी का मार्केट कैप 3,668.5 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 4,50,782.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 3,624.89 करोड़ रुपये बढ़कर 8,92,754.89 करोड़ रुपये रही, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का वैल्यूएशन 2,165.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,09,305.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट
इस रुख के उलट भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 17,373.86 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,25,982.59 करोड़ रुपये पर आ गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 47,290.7 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 16,69,280.55 करोड़ रुपये पर आ गया. एसबीआई का वैल्यूएशन 490.85 करोड़ रुपये घटकर 5,35,521.33 करोड़ रुपये रह गया.

पहले स्थान पर कायम रही रिलायंस इंडस्ट्रीज
टॉप-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, एलआईसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here