Home स्वास्थ्य शासकीय आयुर्वेद कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस।

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस।

404
0

रायपुर, आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वन्तरि की जयंती (धनतेरस) के अवसर पर शासकीय आयुर्वेद कॉलेज द्वारा  राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस वर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का यह दूसरा आयोजन था, इस बार का आयोजन आयुर्वेद के जरिए दर्द निवारण विषय पर केन्द्रित रहा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अनिल साहू, आयुष विभाग के संचालक डॉ. जी.एस. बदेशा, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के पूर्व प्राध्यापक डॉ. एस.के. खाण्डेल ने अपने विचार व्यक्त किए। शासकीय आयुर्वेद कॉलेज रायपुर के प्राचार्य डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी ने भी समारोह को सम्बोधित किया। इस मौके पर सभी आगन्तुकों, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखा और उनका भाषण भी सुना। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. ए.के. कुलश्रेष्ठ सहित कॉलेज के अनेक प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय शुक्ला ने किया। इस मौके पर आयुर्वेद चिकित्सा के जरिए दर्द निवारण पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई गई और राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जन-जागरण रैली भी निकाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here