Home राष्ट्रीय भारतीय नौसेना की सैन्य महिला टीम पृथ्वी की परिक्रमा पर। प्रधानमंत्री ने...

भारतीय नौसेना की सैन्य महिला टीम पृथ्वी की परिक्रमा पर। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा है कि आज बड़ा दिन है।

207
0

गोवा, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन पोत के जरिए पृथ्वी की परिक्रमा के अभियान पर निकलने वाले भारतीय नौसेना की छह महिला क्रू सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय नौसेना की सैन्य महिलाएं विश्व की परिक्रमा करने वाले इस महत्वपूर्ण अभियान का प्रबंधन अपने हांथों में लिया है। पोत आई.एन.एस.वी तरिणी पर सवार इन छह अधिकारियों की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से उनके शुभ की कामना करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा है कि आज बड़ा दिन है, उन्होंने लिखा कि पूरा देश एक साथ मिलकर नाविका सागर परिक्रमा की टीम को शुभकामनाएं दे रहा है और उनकी इस असाधारण यात्रा के लिए शुभेक्क्षा। ‘नाविका सागर परिक्रमा’ की टीम को शुभकामनाएं देने और उनका उत्साह बढ़ाने की अपील देशवासियों से करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि अपनी शुभकामनाएं और प्रोत्साहन भरे विचारों को एन.एम एप ( नरेन्द्र मोदी ऐप) पर ‘नाविका सागर परिक्रमा’ टीम के साथ साझा करें। महिला क्रू-सदस्य भारत में निर्मित आइ.एन.एस.वी तारिणी पर सवार होकर पृथ्वी की परिक्रमा करेंगी, जानकारी के अनुसार क्रू सदस्य ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फॉकलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बंदरगाहों पर रुकेंगी। यह परिक्रमा मार्च 2018 के आस-पास पूरी होगी, इस दौरान जहाज कई महासागरों से होकर गुजरेगा। पूरी दूरी पांच चरणों में तय की जाएगी और क्रू को राशन भरवाने तथा मरम्मत के कार्यों के लिए चार बंदरगाहों पर रुकना आवश्यक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here