Home राष्ट्रीय RBI Grade B Recruitment 2022: आरबीआई में ग्रेड बी पदों पर भर्ती,...

RBI Grade B Recruitment 2022: आरबीआई में ग्रेड बी पदों पर भर्ती, देखें सभी जानकारी

17
0

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, RBI ने ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना (RBI Grade B Notification 2022) जारी की है. जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च 2022 से आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं भर्ती (RBI Grade B Recruitment 2022) के लिए आवेदन की लास्ट डेट 18 अप्रैल 2022 रहेगी.

भर्ती के लिए जारी अधिसूचना (RBI Grade B Notification 2022) के अनुसार ग्रेड बी के कुल 294 पद भरे जाएंगे. जिस पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा 28 मई से 6 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी.

पदों के लिए ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. वहीं भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो यह 21 से 30 वर्ष है. हांलाकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जाएगी. फिलहाल भर्ती संबंधी सभी रिटेल के लिए उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना का इंतजार करना होगा. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर नजर रखनी चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here