Home राष्ट्रीय नड्डा बोले- फिलहाल BJP की शिरोमणि अकाली दल से दोबारा समझौते की...

नड्डा बोले- फिलहाल BJP की शिरोमणि अकाली दल से दोबारा समझौते की संभावना नहीं

20
0

पंजाब चुनाव परिणामों के बाद शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) और भाजपा (BJP) के दोबारा गठबंधन (re-alliance) की लगाई जा रही अटकलों के बीच भाजपा हाईकमान ने शिअद से किसी भी तरह के समझौते से इनकार किया है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने कहा है कि फिलहाल अकाली दल से भाजपा के गठबंधन की अभी कोई संभावना नहीं है, लेकिन नतीजों के बाद अंतिम फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड (BJP Parliamentary Board) करेगा. मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में नड्डा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कई बार सीमा सुरक्षा के मुद्दे उठाए हैं और वह ऐसे प्रशासक भी रहे हैं. सीमा सुरक्षा मुद्दों पर उनकी चिंताएं हमारे साथ हैं.

पंजाब चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिशंकु विधानसभा का आकलन किया है. नड्डा ने कहा कि पंजाब में किसी एक दल को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है. चुनाव के बाद किसी भी दल के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. 10 मार्च को मतगणना के बाद इस पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में अपनी पार्टी का आधार बढ़ाना चाहती है. उन्हें खुशी है कि इस बार वह ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़े.

गौरतलब है कि गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस बार पंजाब चुनाव के परिणामों को लेकर कोई स्पष्ट दावा नहीं किया किया है. उन्होंने भी News18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि चुनाव परिणाम का आकलन करना मुश्किल है. सरकार किसकी बनेगी यह कोई ज्योतिषी ही बता सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here