Home राष्ट्रीय सपा MLC पुष्पराज जैन के ठिकानों से आयकर विभाग को अब तक...

सपा MLC पुष्पराज जैन के ठिकानों से आयकर विभाग को अब तक क्या-क्या मिला

27
0

कन्नौज के प्रसिद्ध इत्र कारोबारी और समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन (Pushpraj Jain) के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT Raid) की जांच पड़ताल अभी जारी है. इस छापेमारी में आयकर विभाग को मिली नकदी और दूसरे सामानों का विवरण सामने आया है. प्राप्त जानकारी जानकारी के मुताबिक पुष्पराज जैन के घर और फैक्ट्री से आयकर विभाग की टीम को 2.5 करोड़ रुपये की नकदी, 60 लाख रुपये कीमत की चांदी और करीब 30 लाख रुपये का सोना मिला है. इसके अलावा कोलकाता की एक शेल कंपनी से 10 करोड़ के लेन-देन का मामला भी सामने आया है. बता दें कि इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन को लेकर आईटी विभाग की टीम अभी जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

इत्र कारोबारी पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी बताए जाते हैं. उन्होंने हाल ही में समाजवादी इत्र लॉन्च किया था, जो इन दिनों आयकर विभाग के छापों के बाद से काफी चर्चा में है. पुष्पराज जैन के ठिकानों पर शुक्रवार 31 दिसंबर को आयकर विभाग ने छापेमारी की थी. जिस दिन यह छापेमारी हुई उसी दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में जैन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here