Home स्वास्थ्य ओमिक्रोंन के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली में सख्त पाबंदियां

ओमिक्रोंन के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली में सख्त पाबंदियां

26
0

दिल्ली, 11-01-22 : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली पाबंदियां बढ़ा दी गईं हैं, सोमवार को दिल्ली में 19 हजार 166 नए मामले आए और 17 लोगों की मौत भी हुई है, अब दिल्ली में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 65 हजार के पार पहुंच गई है| स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले दस दिनों में 70 मौतें हुई हैं| अस्पतालों में मरीजों भी की संख्या बढ़ रही है| दिल्ली में लॉकडाउन तो नहीं है, पर पाबंदियां लगा दी गई हैं| बिना वजह के घर से निकलने से लेकर प्राइवेट दफ्तरों को बंद रखने की गाईड लाइन है| इनमें काम करने वाले कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे| सिर्फ सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, जिला अदालत के जज, वकील, स्टाफ को छूट रहेगी| किसी मामले की सुनवाई से जुड़े लोग घर से निकल सकते हैं, आई.डी कार्ड होना जरूरी है| दिल्ली सरकार के अभी 1912 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से 443 आई.सी.यू में, 503 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 65 वेंटिलेटर पर हैं, इससे एक दिन पहले 1,618 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती थे| विशेष परिस्थिति के अलावा नियम सख्त रखे गए है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here