Home छत्तीसगढ़ Breaking : सीनियर अफसर तारण प्रकाश सिन्हा को बनाया गया राजनांदगांव कलेक्टर..IAS...

Breaking : सीनियर अफसर तारण प्रकाश सिन्हा को बनाया गया राजनांदगांव कलेक्टर..IAS अफसर जिनका ट्रांसफर हुआ

136
0

रायपुर के नए कलेक्टर अब सौरभ कुमार होंगे। सौरभ अब तक रायपुर नगर निगम की जिम्मेदार निभा रहे थे। अब तक रायपुर के कलेक्टर रहे डॉ एस भारती दासन को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त सह संचालक बनाया गया है। जनसंपर्क विभाग का जिम्मा संभाल रहे तारण प्रकाश सिन्हा अब राजनांदगांव के कलेक्टर बना दिए गए हैं।

शनिवार की शाम प्रशासनिक फेरबदल की एक लिस्ट सरकार की तरफ से जारी की गई। इसमें प्रदेश के अलग-अग विभाग में काम कर रहे 29 IAS अफसरों के नाम हैं। कोरिया, कोरबा, जांजगीर, बेमेतरा, बलरामपुर जैसे जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। दर्जनों विभाग के सचिव और संचालकों को हटाकर नए अफसरों को बिठा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के IAS अफसर जिनका ट्रांसफर हुआ

अमित कुमार खलखो को सचिव श्रम विभाग के साथ-साथ राज्यपाल के सचिव के तौर पर अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रुपेश वर्मा अब सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ सचिव परिवहन विभाग परिवहन आयुक्त एवं आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
डॉ एस भारती दासन को विशेष सचिव कृषि विभाग, नोडल अधिकारी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ न्याय योजना, आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
हिमशिखर गुप्ता को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है ।
यशवंत कुमार को अब प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड बनाया गया है।
सत्यनारायण राठौर पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं के पद को संभालेंगे उन्हें मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन का अतिरिक्त प्रभार इन्हें सौंपा गया है।
श्यामलाल धावड़े कलेक्टर जिला कोरिया बनाए गए हैं।
किरण कौशल संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
समीर विश्नोई को आयुक्त वाणिज्य कर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सौरभ कुमार को कलेक्टर रायपुर बनाया गया है।
जय प्रकाश मौर्य संचालक होंगे भूमि की एवं खनिकर्म विभाग के और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम तथा संचालक नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रानू साहू को कलेक्टर कोरबा बनाया गया है।
पदुम सिंह एलमा को धमतरी कलेक्टर बनाया गया है।
पुष्कर विलास संदीपान को बेमेतरा कलेक्टर बनाया गया है।
जितेंद्र शुक्ला को कलेक्टर जांजगीर चांपा बनाया गया है।
शिव अनंत तायल को संयुक्त सचिव कृषि विभाग के पद पर विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
तारण प्रकाश सिन्हा को कलेक्टर जिला राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है।
इफ्फत आरा को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अजीत वसंत को मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है।
इंद्रजीत एस चंद्रवाल को बलरामपुर कलेक्टर बनाया गया है।
पीएस ध्रुव को उप सचिव सामान्य विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
रिचा प्रकाश चौधरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है।
कुलदीप शर्मा को नगर पालिक निगम आयुक्त कोरबा बनाया गया है।
एस जयवर्धन को आयुक्त नगर निगम रायगढ़ बनाया गया है।
प्रभात मलिक नगर निगम रायपुर का आयुक्त बनाया गया है।
नूपुर राशि पन्ना को अपर कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है।
प्रियंका ऋषि महोबिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी।
चंद्रकांत वर्मा को अतिरिक्त प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी के पद पर पदस्थ किया गया है। मयंक चतुर्वेदी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर बनाया गया है।
IFS आशीष कुमार भट्ट को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है और सचिव योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कमलप्रीत सिंह को अब सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव सामान्य प्रशासन विभाग आयुक्त लोक शिक्षण एवं मिशन संचालक समग्र शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर भी बदले
राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। डॉ रेणुका श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद बनाया गया है। आशुतोष पांडे उप सचिव श्रम विभाग मंत्रालय नया रायपुर। लोकेश कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव। संदीप अग्रवाल अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद की जिम्मेदारी देखेंगे।

पुलिस विभाग में प्रमोशन
डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस मुख्यालय से एएसआई से एसआई पद के लिये प्रमोट किए गए अफसरों की लिस्ट जारी की गई। छत्तीसगढ़ पुलिस की राज्य भर की युनिट्स में पदस्थ 106 एएसआई को पदोन्नत कर एसआई बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here