Home खबरें जरा हटके बिहार पुलिस भर्ती : महिला कांस्टेबल PET के एडमिट कार्ड जारी, करें...

बिहार पुलिस भर्ती : महिला कांस्टेबल PET के एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

60
0

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार स्वाभिमान पुलिस बटालियन सिपाही भर्ती के पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2020 के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड सेंट्रल बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 02 फरवरी, 2021 को होना है। यह भर्ती बिहार में महिला सिपाही के रिक्त 454 पदों को भरने के लिए की जा रही है। लिखित परीक्षा का आयोजन 4 अक्तूबर, 2020 को और इसके परिणाम 22 अक्तूबर, 2020 को घोषित किए गए थे।

Bihar Woman Constable PET Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड –

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे Download your e-Admit Card for PET Examination of Bihar Swabhiman Police Battalion Constable लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपनी डीटेल्स दर्ज करे और लॉगिन करें।
स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here