Home खेल जगत छत्तीसगढ़ राज्य के खेल अलंकरण समारोह में 447 उत्कृष्ट खिलाडियों को राज्य...

छत्तीसगढ़ राज्य के खेल अलंकरण समारोह में 447 उत्कृष्ट खिलाडियों को राज्य खेल पुरस्कार

शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने

371
0

रायपुर(छ.ग.) 13-09 : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह में प्रदेश के उत्कृष्ठ खिलाडियों को वर्ष 2017-18 के लिए शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार और शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया, शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से 8 उत्कृष्ठ खिलाडियों को सम्मानित किया गया, इनमें तीरंदाजी के लिए श्री धर्मेश गोफने, फैन्सिंग में श्री वी.जॉनसन सोलोमन, रोलबॉल के लिए श्री सी.रज्जी फिलीप, सॉफ्ट बाल श्री दीपक कुमार कंवर, सॉफ्ट टेनिस कुमारी आयुषी चौहान और तैराकी (पैरालिम्पिक-डेफ) के लिए अतुल जायसवाल को तीन-तीन लाख रूपये तथा बेडमिंटन में कुमारी जुही चौहान और श्री वेंकट गौरव प्रसाद को संयुक्त रूप से तीन लाख रूपये की राशि प्रदान की गई। शहीद कौशल यादव पुरस्कार में 7 खिलाडियों कुमारी दीक्षा चौधरी (बैडमिंटन), कुमारी स्वाती साहू (क्यांकिग कनोईंग), कुमारी मेघा सिंह (बास्केटबाल), कुमारी वेदिका कौशिक (फेंसिंग), कुमारी यामिनी बनज (कराते), श्री पी. आशीष कुमार (साफ्टबाल), और कुमारी मोहनी (तैराकी पैरालिम्पिक) को डेढ़-डेढ़ लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। शहीद पंकज विक्रम सम्मान के अंतर्गत विभिन्न खेलों के तीस खिलाडियों को 25-25 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई, इनमें भावना रगड़े वालीबॉल, ए. हरिप्रसाद राव वालीबॉल, सरिता यादव बीच वालीबॉल, जिम्मी चंद्राकर बीच वालीबॉल, मेघा श्याम चंद्राकर टेनिक्वाईट, सी. मोहन कुमार पावर लिफ्टिंग, ऋचा प्रजापति बेसबॉल, कल्याणी महापात्रा फुटबॉल, विमला बरेठ कबड्डी, सुमन महंत वुशू, विजय प्रकाश जायसवाल वुशू, मानसी रौथाण तैराकी, शम्मी पुरषेठ तैराकी, मोनिका पाढ़ी कराते, रूपेश दास कराते, पूजा सिंह हॉकी, रवि पारिख हॉकी, देवराम पटेल एथलेटिक्स (पैरालिम्पिक), ज्योति रानी जूडो, हरिराम जूडो (पैरालिम्पिक-ब्लाइंड), उत्तरा नवरंग व्हीलचेयर फेंसिंग(पैरालिम्पिक), महेन्द्र कुमार साहू व्हीलचेयर फेंसिंग(पैरालिम्पिक), राकेश सिन्हा तैराकी (पैरालिम्पिक), दिलीप कुमार नवरंगे खो-खो, टी. राजेश बास्केटबॉल, लक्की बाबू मरकाम वेट लोफ्टिंग, पिंकी साहू क्याकिंग केनोईंग, गणेश यदु क्यांकिंग केनोईंग, भाविका रामटेके हैण्डबॉल, टी. प्रतीक कुमार नेटबॉल शामिल हैं। इसी तरह शहीद विनोद चौबे सम्मान पांच खिलाडियों पंकज कुमार सतपथी (टेबल टेनिस), मोहम्मद युसुफ (हैण्डबॉल), गिरीश लाल यादव (मास्टर एथलेटिक),ओमप्रकाश सिंह (वालीबॉल), मिताली घोष (बेसबॉल) को 25-25 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई, समारोह में 2017-18 में 20 खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले 371 खिलाड़ियों को 45 लाख 17 हजार रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। कार्यक्रम में शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद कौशल यादव, शहीद पंकज विक्रम और शहीद विनोद चौबे के परिवारजनों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. सिंह ने शहीद राजीव पाण्डेय के पिता कर्नल आर.पी. पाण्डेय, माता श्रीमती शकुंतला पाण्डेय, शहीद कौशल यादव की माता श्रीमती धनमंती यादव और पत्नी श्रीमती निशा यादव, शहीद पंकज विक्रम की माता श्रीमती राही विक्रम और बहन नीरा डोंगरे तथा शहीद विनोद चौबे की पत्नी श्रीमती रंजना चौबे को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here