एक कहावत है, अकर्मण्य अक्सर अपनी अकर्मण्यता किसी और पर लादकर ये सोचता है कि वह दुनिया का सबसे होशियार व्यक्ति है. अब तक दुनिया के ८ युद्धों को समाप्त करने का दावा करने वाले नोबललोलुप फूफाजी ने वेनेजुएला पर हमला कर डाला, अब देखना ये होगा रूस और चीन क्या करते है ! भारत के लिए भी अवसर होगा लगे हाथ अपनी सीमाएं चौड़ी कर ले क्योकि यदि अमेरिका, रूस और चीन उलझते है तो सम्पूर्ण विश्व उलझेगा।
ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल में मादुरो पर बड़े पैमाने पर ड्रग तस्करी में भूमिका का आरोप लगाया. अमेरिकी न्याय विभाग ने मादुरो को कार्टेल दे लोस सोलेस से जोड़ा. इराक़ पर जब अमेरिका ने युद्ध थोपा तो रासायनिक हथियारों की भूमिका बनाई गई थी, कुल मिलाकर सबसे बड़ा डकैत गब्बर या रहमान नहीं अमेरिका है, तेल के लिए वह कुछ भी कर सकता है.
बंगलादेश यदि आज जल रहा है तो इसमें भी डीप स्टेट का हाथ है, नेपाल भी यही हुआ, जोहरान और ८ अमेरिकन सांसदों ने भारत के खिलाफ भी षड्यंत्र खेला, लेकिन ये सब विफल हुआ.






