छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण, शारीरिक शोषण और जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पास्टर रामखेलावन, उसकी पत्नी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
चार अभियुक्त बलात्कार के लिए पंजीबद्ध
सूरजपुरः छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र में गंभीर अपराध के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पास्टर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला नाबालिग के अपरहण, दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पास्टर द्वारा घर-घर जाकर पूरे परिवार का जबरन धर्मांतरण कराया गया था। वहीं, क्रिसमस के दिन नाबालिग के अपहरण की घटना में भी आरोपियों की सक्रिय सहभागिता सामने आई है।
अपहरण का केस दर्ज, नाबालिग बरामद
शिकायत के आधार पर प्रतापपुर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर और थाना प्रभारी अमित कौशिक के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को राजपुर थाना क्षेत्र के धंधापुर गांव से बरामद कर लिया और उसे सुरक्षा के मद्देनज़र अंबिकापुर के सखी सेंटर भेज दिया गया है.






