Home News अब U19 एशिया कप में नकवी ने क्या किया? भारत ने मेडल...

अब U19 एशिया कप में नकवी ने क्या किया? भारत ने मेडल लेने से किया इनकार। शाबास भारतीय टीम

29
0

दुबई में खेले गए फाइनल में जैसे ही पाकिस्तान की टीम जीत की दहलीज पर थी, एसीसी और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ट्रॉफी सौंपने के लिए दुबई रवाना हो गए. उनके चेहरे पर खुशी साफ तौर से जाहिर हो रही थी. मैच खत्म होने के बाद नकवी आयोजन स्थल पर मौजूद थे और पोडियम पर खड़े थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें बिल्कुल भाव नहीं दिया
याद कीजिये जब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के फाइनल में बुरी तरह धोया था और फिर सरेआम PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की बेइज्जती की थी. भारतीय टीम ने तब नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया था. उसके बाद पीसीबी के बॉस ने खूब ड्रामा किया और ट्रॉफी लेकर मैदान से भाग गए थे. अब तीन महीने बाद दुबई में ही एक बार फिर भारत ने नकवी के साथ वैसा ही किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here