Home साहित्य आचार्य विद्यासागर महाराज की पुस्तक “मूक माटी” का विमोचन।

आचार्य विद्यासागर महाराज की पुस्तक “मूक माटी” का विमोचन।

607
0

रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विगत दिनों दिगम्बर जैन समाज द्वारा डोंगरगढ़ में आयोजित पंच कल्याणम् प्रतिष्ठा और गजारत महोत्सव में जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का स्वागत करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। डॉ. सिंह ने इस मौके पर आचार्य विद्यासागर महाराज की पुस्तक “मूक माटी” का विमोचन भी किया। महोत्सव में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि आचार्य विद्यासागर महाराज का आगमन डोंगरगांव में हुआ है। उनके जैसे महान संतों के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ आज खुशहाली और विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है। उनके आशीर्वाद से राज्य में नक्सल हिंसा की समस्या भी जल्द खत्म होने वाली है। आचार्य विद्यासागर महाराज का शुरू से ही छत्तीसगढ़ के डोंगरगांव और डोंगरगढ़ से विशेष अनुराग रहा है। मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ के जैन समाज द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस समाज के लोग डोंगरगांव में हाथकरघा के माध्यम से कई लोगों को स्वरोजगार भी दिया जा रहा है। आचार्य विद्यासागर महाराज ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। आचार्यश्री ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के संवेदनशील और कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज देश के विकसित राज्यों की पंक्ति में आ गया है। आचार्यश्री ने कहा-जन कल्याण की भावना से किए जाने वाले कार्यों से ही किसी भी देश अथवा राज्य का विकास सार्थक होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामना देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के सभी क्षेत्रों में नई ऊंचाईयों तक पहुंचेगा। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन जैन ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here