Home लोकप्रिय खबरें स्वच्छता से सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान।

स्वच्छता से सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान।

520
0

रायपुर, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा एक व दो अक्टूबर को रायपुर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। एक अक्टूबर को मंडल के सदस्य सचिव श्री देवेन्द्र सिंह एवं केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सलाहकार डॉ. मनोरंजन होता के नेतृत्व में मंडल द्वारा मंदिर-हसौद स्थित एक निजी स्कूल में स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर स्वच्छता की शपथ दिलायी गई। इसके पश्चात दो इस्पात संयंत्रों बोनेट व जिंदल के औद्योगिक संयंत्रों में कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए सफाई अभियान चलाया गया। आज दिनांक दो अक्टूबर को मंडल द्वारा रायपुर रेल्वे स्टेशन में सफाई का जोरदार अभियान चलाया गया, इस कार्यक्रम के रेल्वे के जीएम व उनके डी.आर.एम भी शामिल हुए, सर्वप्रथम सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी गई। रायपुर स्टेशन पर स्कूली बच्चों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम भी सफाई का संदेश दिया गया, इसके पश्चात श्री देवेन्द्र, डॉ. मनोरंजन होता, रेल्वे के जी.एम और डी.आर.एम सहित रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों, मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा स्टेशन पर साफ-सफाई की गई। मंडल के सदस्य सचिव श्री देवेन्द्र सिंह ने कहा कि मंडल द्वारा इस प्रकार के अभियान जन-जागरूकता के लिए चलाए जा रहे हैं। मंडल का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग स्वच्छता से सेवा के इस अभियान में जुड़े और राज्य को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सलाहकार डॉ. मनोरंजन होता, एवं रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों और निजी संयंत्र के अधिकारियों व स्कूली बच्चों को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here