Home मुख्यमंत्रियों की खबरें/राज्यों की खबरें डॉ. रमन सिंह ने १४ सितम्बर हिन्दी दिवस के अवसर पर दी...

डॉ. रमन सिंह ने १४ सितम्बर हिन्दी दिवस के अवसर पर दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

372
0

रायपुर, १३/९/१७, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने १४ सितम्बर को हिन्दी दिवस के अवसर पर जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है, उन्होंने हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा है – किसी भी देश की पहचान वहां की राष्ट्रभाषा से होती है। हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा और राष्ट्रीय एकता की भाषा है। अनेकता में एकता वाली हमारी महान भारतीय संस्कृति में हर राज्य की अपनी समृद्ध भाषा और अपनी आंचलिक बोलियां हैं। इन सभी भाषाओं और बोलियों का अपना महत्व है। इन सबके बीच देश में व्यापक रूप से प्रचलित हिन्दी भाषा पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधती है। उन्होंने कहा – १५ अगस्त १९४७ को देश की आजादी के बाद देश की संविधान सभा में १४ सितम्बर १९४९ को सर्वसम्मति से हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा देने का निर्णय लिया। इस ऐतेहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए हर साल १४ सितम्बर को हम लोग हिन्दी दिवस मनाते हैं। डॉ. सिंह ने कहा – हिन्दी न सिर्फ हमारे देश में बल्कि जहां भी हमारे प्रवासी भारतीयों और भारतवन्शियों की बसाहट है, ऐसे कई देशों कई देशों जैसे- मॉरिशस, फिजी, नेपाल, श्रीलंका, सूरीनाम, संयुक्त अरब अमिरात (दुबई), सहित हमारे पड़ोसी श्रीलंका, चीन, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यानमार और दक्षिण पूर्वी एशिया के अनेक देशों सहित सुदूर इंग्लैंड, अमेरिका और आस्ट्रेलिया आदि राष्ट्रों में हिन्दी भाषा-भाषियों द्वारा इसे लोकप्रिय बनाया जा रहा है। सर्वेक्षण के अनुसार दुनिया के ४० से ज्यादा देशों के अनेक विश्वविद्यालयों और स्कूलों में हिन्दी भाषा की भी पढ़ाई हो रही है और चीनी भाषा मंदारिन के बाद हिन्दी दुनिया की दूसरे नम्बर की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा के रूप में चिन्हांकित की है, जबकि अंग्रेजी तीसरे स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here