Home दिल्ली दिल्ली में प्रदूषण से अभी भी राहत नहीं है। सोमवार सुबह दिल्ली...

दिल्ली में प्रदूषण से अभी भी राहत नहीं है। सोमवार सुबह दिल्ली में औसतन एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा बुरा हाल बवाना का है। यहां एक्यूआई 368 पहुंच गया। 

371
0

दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है। आज सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। कई इलाकों में एक्यूआई 350 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। पूरे हफ्ते स्थिति में सुधार की उम्मीद नहीं है।दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू हवा से राहत नहीं मिल रही है। राजधानी में जहरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह सात बजे राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया, जो हवा की बेहद खराब कैटेगरी में आता है।

इससे एक दिन पहले रविवार को हवा की क्वालिटी ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में ही रही और पूरे हफ्ते इसी जोन में रहने की उम्मीद है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के शाम 4 बजे के डेटा के मुताबिक, रविवार को 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 308 रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को यह 330 (बहुत खराब) था।
सीपीसीबी के डेटा के मुताबिक, आज सोमवार को राजधानी के आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 354, बवाना में 368, बुराड़ी में 327, चांदनी चौक में 321, द्वारका में 325, आईटीओ में 326, जहांगीरपुरी में 348, मुंडका में 355, नरेला में 344, विवेक विहार में 291 और रोहिणी में 346 दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here