Home शिक्षा GATE 2022 Result 17 मार्च को, M.Tech में दाखिले के लिए देखें...

GATE 2022 Result 17 मार्च को, M.Tech में दाखिले के लिए देखें IIT की लिस्ट

18
0

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर 17 मार्च को आधिकारिक वेब पोर्टल पर GATE परिणाम 2022 जारी करेगा. GATE 2022 के माध्यम से IIT में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को COAP की आधिकारिक वेबसाइट – coap.iitd.ac.in पर COAP 2022 के लिए पंजीकरण पूरा करना होगा. कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) IIT M.Tech में दाखिले के लिए एक ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल है.

GATE COAP 2022 एम.टेक कोर्स में प्रवेश के लिए किसी विशिष्ट IIT के लिए प्रवेश पोर्टल नहीं है. उम्मीदवारों को संबंधित संस्थानों के लिए अलग से नामांकन भी करना होगा. 20 से अधिक IIT COAP के माध्यम से GATE 2022 के स्कोरकार्ड को स्वीकार करते हैं. योग्य उम्मीदवार एम.टेक में प्रवेश के लिए गेट 2022 स्कोरकार्ड स्वीकार करने वाले आईआईटी की लिस्ट नीचे देखें.

M.Tech के लिए GATE 2022 स्कोर को स्वीकार करने वाले IIT की लिस्ट
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धनबाद
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बीएचयू
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर

जरूरी तारीखें
GATE 2022 परिणाम घोषित होने की तिथि- 17 मार्च, 2022.
गेट 2022 स्कोरकार्ड- 21 मार्च, 2022 से उपलब्ध होगा.
सीओएपी 2022- अधिसूचित किया जाना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here