रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक प्राइवेट कम्पनी की बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार की लांचिंग रविवार को की। उन्होंने कार की चाबी प्रथम खरीददार को सौंपी, पर्यावरण की दृष्टि से इन कारों को डॉ. सिंह ने काफी उपयोगी बताया। डॉ. सिंह यह जानकर खुश हुए कि इन कार को चलाने में सिर्फ 70 पैसा प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा, उन्होंने कहा कि इसका उपयोग करने पर डीजल और पेट्रोल की भी बचत होगी। कम्पनी के अधिकारियों ने बताया कि इस कार की कीमत सात लाख 46 हजार रूपए से शुरू होती है। बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 140 किलोमीटर चलती है। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक श्री राजकमल सिंघानिया, श्री मनीष सिंघानिया एवं संबंधित कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। आने वाला समय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज में क्रांतिकारी रहने वाला है, ईंधन की जगह बैटरी चलित वाहन लेंगे, ऐसी उम्मीद की जा रही है।






