राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम लिमिटेड (RIICO) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी किया है. असिस्टेंट प्रोग्रामर, जूनियर इंजीनियर (पावर) समेत कुल 10 पदों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है. परीक्षा कार्यक्रम जिनके लिए जारी किया गया है वो परिक्षाएं नवंबर और दिसंबर में परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं.
RIICO Recruitment 2021: परीक्षा केंद्र
रीको द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अनुसूची में सूचीबद्ध पदों के लिए परीक्षा केंद्र जयपुर होंगे.
RIICO Recruitment 2021: परीक्षा शिफ्ट
परीक्षा कार्यक्रम में सूचीबद्ध परीक्षाएं 2 शिफ्ट्स में आयोजित की जाएंगी.
शिफ्ट-1 समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
शिफ्ट-2 समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
RIICO Recruitment 2021: प्रवेश पत्र
परीक्षा की तारीख से दो दिन पहले एडमि र्ड जारी किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन से डाउनलोड कर सकते हैं।
RIICO Recruitment 2021: परीक्षा कार्यक्रम और शिफ्ट
असिस्टेंट प्रोग्रामर: 27 नवंबर, 2021 शिफ्ट-I
सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड- II: 27 नवंबर, 2021 शिफ्ट- II
जूनियर इंजीनियर (पावर): 27 नवंबर, 2021 शिफ्ट- II
प्रोग्रामर: 28 नवंबर, 2021 शिफ्ट-I
ड्राफ्ट्समैन-कम-ट्रेसर (सिविल): 28 नवंबर, 2021 शिफ्ट-I
स्टेनोग्राफर: 28 नवंबर, 2021 शिफ्ट- II
जूनियर असिस्टेंट: 5 दिसंबर, 2021 शिफ्ट-I
डिप्टी मैनेजर (इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट/टेक्निकल): 5 दिसंबर, 2021 शिफ्ट-II
असिस्टेंट साइट इंजीनियर (सिविल): 12 दिसंबर, 2021 शिफ्ट-I
जूनियर कानूनी अधिकारी: 12 दिसंबर, 2021 शिफ्ट- II






