Home राजस्थान उदयपुर नगर निगम में 12 मनोनीत पार्षदों की घोषणा, स्वायत शासन विभाग...

उदयपुर नगर निगम में 12 मनोनीत पार्षदों की घोषणा, स्वायत शासन विभाग ने जारी किया आदेश

88
0

राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच एक बार कर राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। स्वायत शासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर उदयपुर नगर निगम में 12 मनोनीत पार्षद घोषित किए हैं। जिसमें राजेश चौहान, बतुल हबीब, फिरोज अहमद शेख, गोपाल राय नागर, विनोद जैन, अजय पोरवाल, शैलेश मिश्रा, संजय सुथार, मदन सिंह बाबरवाल, संजय मंदवानी, रविंद्र पाल सिंह, प्रमोद मेनारिया को मनोनीत पार्षद बनाया है। इसके बाद अब उदयपुर नगर निगम में कुल पार्षदों की संख्या बढ़कर 82 पर पहुंच गई है।

राज्य सरकार ने उदयपुर में लंबे समय बाद हुई राजनीतिक नियुक्ति में पार्टी की अंदरूनी खींचतान का भी पूरा ध्यान में रखा है। इसके लिए बकायदा पार्टी नेताओं ने उदयपुर में गिरजा व्यास और रघुवीर मीणा दोनों ही खेमों के नेताओं को बराबर मनोनीत पार्षद की कुर्सी सौंपी है। वहीं लंबे समय से पार्टी में सक्रिय गोपाल राय नागर और विनोद जैन जैसे कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया गया है। इसके साथ ही उदयपुर में सरकार ने दिव्यांग मनोनीत पार्षद भी बनाया है। जो पहली बार उदयपुर नगर निगम में जनता की आवाज बुलंद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here