Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें एथलेटिक्स में भारत की सुधा सिंह ने एशियाई जीता स्वर्ण पदक।

एथलेटिक्स में भारत की सुधा सिंह ने एशियाई जीता स्वर्ण पदक।

516
0

भुवनेश्वर। सुधा सिंह ने शनिवार को 22वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश की एथलीट सुधा ने अपनी रेस 9 मिनट 59.47 सेकंड के साथ जीतकर खचाखच भरे कलिंगा स्टेडियम में भारत को दिन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इस पदक के साथ सुधा ने अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। इस स्वर्ण के साथ भारत के इस चैंपियनशिप में सात स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक हो गए हैं। सुधा ने 2009, 2011 और 2013 के सत्र में रजत पदक जीता था, सुधा ने कहा, ‘मैं स्वर्ण पदक जीतकर बहुत खुश हूं। मेरा यह रियो ओलिंपिक के बाद बड़ा टूर्नामेंट है। स्वाइन फ्लू के बाद मैंने धीरे-धीरे और तेजी से प्रशिक्षण शुरू किया, इसलिए यह जीत मेरे लिए खास है। यहां हालात अच्छे नहीं है।’ विश्व चैंपियनशिप को लेकर सुधा ने कहा, विश्व चैंपियनशिप मेरे लिए बड़ा चैलेंज है। मैं वहां अच्छे प्रदर्शन के साथ अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ना चाहूंगी। हालांकि, पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज में 2014 एशियन खेलों के कांस्य पदक विजेता नवीन कुमार निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 9:02.95 समय के साथ सातवें, जबकि दुर्गा दास 9:04.05 का समय निकालकर आठवें स्थान पर रहे। पुरुषों के 110 मीटर हर्डल्स में भारत के सिद्धार्थ थिंगलया 13.72 सेकंड का समय लेकर पांचवें स्थान पर रहे। कुवैत ने स्वर्ण और रजत पदक जीते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here