Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से जनदर्शन में 1389 लोगों ने...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से जनदर्शन में 1389 लोगों ने मुलाकात की।

664
0

रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज दिनांक 06/07/2017 को उनके निवास परिसर में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए 1389 लोगों ने मुलाकात की। इनमें से 379 नागरिक 52 विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों में शामिल थे। उनके अलावा 1010 लोगों ने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों के ज्ञापनों पर लगभग 97 लाख रूपए के निर्माण कार्यों की स्वीकृति तत्काल प्रदान कर दी। इनमें क्षेत्र में मूलभूत सुविधा के विस्तार के लिए 24 निर्माण कार्य शामिल हैं। डॉ. सिंह ने चिकित्सा सहायता के 37 प्रकरणों में संजीवनी कोष से स्वीकृति जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को मरीजों का समुचित इलाज करवाने के निर्देश दिए। इनमें से 15 शिथिलकरण के प्रकरण भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here