Home शिक्षा CBSE 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट्स, गाइडलाइंस और SOP करें...

CBSE 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट्स, गाइडलाइंस और SOP करें चेक

63
0

सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट 1 मार्च से शुरू होकर 11 जून तक चलेंगे.

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रमों की घोषणा की जा चुकी है. 10वीं और 12वीं क्लास के लिए सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट 1 मार्च से शुरू होकर 11 जून तक चलेंगे. इसके अलावा बोर्ड परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी. 10वीं कक्षा की परीक्षाएं सात जून तक चलेंगी. 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 जून को समाप्त होंगी.

बोर्ड परीक्षाएं और प्रैक्टिकल कराने को लेकर कोविड-सेफ्टी प्रोटोकॉल फॉलो किए जाएंगे. इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को पत्र लिखा है. प्रैक्टिकल के नंबर असेस्मेंट पूरा होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे.

सामान्य तौर पर सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में शुरू होती हैं और लिखित परीक्षा फरवरी से शुरू होकर मार्च अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाती हैं. लेकिन, इस साल कोविड-19 के कारण परीक्षाओं में करीब तीन महीने की देरी हो रही है.

-परीक्षा कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया गया है कि परीक्षा केन्द्रों पर एक बार में उपस्थित होने वाले कुल छात्रों की संख्या सीमित रहे. इससे परीक्षा केन्द्रों को कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने में मदद मिलेगी.

-सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत सुबह की पाली में काम करने वाले स्कूल के किसी भी शिक्षक/कर्मचारी को दोपहर की पाली में ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा.
-पिछले साल के मुकाबले इस साल परीक्षा में कम दिन लगेंगे. 2020 में परीक्षा 45 दिनों में संपन्न हुई. लेकिन 2021 में परीक्षा कार्यक्रम 39 दिनों का है.
-सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए लैब्स को हर बैच के प्रैक्टिकल के बाद सैनेटाइज किया जाएगा.
-लैब में स्टूडेंट्स को हैंड सेनिटाइजर दिया जाएगा.
-प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 25 छात्रों के बैच को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए दो सब-ग्रुप्स में बांटा जा सकता है.
-एग्जाम के बाद तुरंत स्कूल से जाना होगा.

12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट्स में होंगी ताकि परीक्षा को कम दिनों में पूरा किया जा सके. दूसरी शिफ्ट में सिर्फ उन्हीं विषयों की परीक्षा ली जाएगी जो विदेशों में स्थित स्कूलों के छात्रों ने वैकल्पिक रूप से नहीं ली है. पहली शिफ्ट सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here