Home छत्तीसगढ़ डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय में धूल खा रही सिटी स्कैनिंग मशीन के...

डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय में धूल खा रही सिटी स्कैनिंग मशीन के समाचार पर आयोग ने लिया स्वत: स्फूर्त संज्ञान

76
0

रायपुर, 11 फरवरी 2021: डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय में “धूल खा रही सिटी स्कैनिंग मशीन” के समाचार पर छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग द्वारा स्वत: स्फूर्त संज्ञान लिया गया है|
ज्ञात हो रायपुर के प्रमुख समाचार पत्र में विगत दिनों इस आशय की खबर प्रकाशित हुई थी कि राजधानी रायपुर के डॉ. बी.आर.अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में कैंसर की बीमारी का पता लगाने वाली पेट सिटी स्कैनिंग मशीन विगत 2 वर्षो से धूल खा रही है और मरीजों को उक्त सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा है, समाचार पत्र में इस आशय का भी उल्लेख था कि मशीन ख़राब होने के कारण निजी अस्पतालों में उक्त मशीन से जाँच की सुविधा हेतु भारी शुल्क लिया जाता है, अत: विषय की गंभीरता और लोक स्वास्थ्य से संबंधित इस प्रकाशित समाचार पर आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक और सदस्य, नीलम चंद सांखला ने संचालक स्वास्थ्य सेवायें, रायपुर, छत्तीसगढ़ से त्वरित रिपोर्ट आहूत की है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here