Home छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था के साथ विकास कार्यों में भी पुलिस और सशस्त्र बलों...

कानून व्यवस्था के साथ विकास कार्यों में भी पुलिस और सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. रमन सिंह

224
0

रायपुर(छ.ग.), 29-6 : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2017 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की है। ये छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय अध्ययन दौरे पर आये पुलिस अधिकारियों से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछड़ा कहलाने वाला छत्तीसगढ़ आज तेजी से विकास कर रहा है, उन्होंने नया रायपुर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नया रायपुर 21वीं शताब्दी की प्रथम स्मार्ट सिटी है, उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था के साथ-साथ विकास कार्यों में भी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, विशेष रुप से छत्तीसगढ़ जैसे नक्सल प्रभावित राज्य में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जैसे जिलों के अंदरुनी इलाकों में पुल-पुलियों, सड़कों और स्कूल भवनों का निर्माण पुलिस और सशस्त्र बलों की सुरक्षा में किया जा रहा है। उन्होंने युवा पुलिस अधिकारियों से कहा कि जो भी चुनौती मिले उसे स्वीकार कर धैर्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए सफलता अवश्य मिलेगी, कार्य क्षेत्र में हर दिन आपके धैर्य की परीक्षा होगी, डॉ. सिंह ने अधिकारियों को योग और प्राणायाम करने का सुझाव भी देते हुए कहा कि इससे दिन भर काम करने की ऊर्जा बनी रहेगी। पुलिस अधिकारी नया रायपुर और बस्तर के दौरे पर भी जाएंगे, मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल को शुभकामनाएं दीं। , इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं प्रशासन संजय पिल्ले, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत कुमार और पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण एस.आर.पी. कल्लुरी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here