Home छत्तीसगढ़ डॉ. रमन सिंह ने स्वामी सत्यरूपानंद महाराज से विवेकानंद आश्रम में सौजन्य...

डॉ. रमन सिंह ने स्वामी सत्यरूपानंद महाराज से विवेकानंद आश्रम में सौजन्य मुलाकात की

1044
0

रायपुर(छ.ग.), 09-06 : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विवेकानंद आश्रम पहुंचकर वहां के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद महाराज से सौजन्य मुलाकात की, डॉ. सिंह ने स्वामी सत्यरूपानंद महाराज को शॉल और श्रीफल भेंटकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया, एवं उनका आशीर्वाद ग्रहण किया, स्वामी जी ने भी मुख्यमंत्री को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. सिंह ने उन्हें प्रदेश सरकार के 14 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका और जनमन पत्रिका भेंटकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी है। स्वामी सत्यरूपानंद महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ये उपलब्धियां निश्चित रूप से सराहनीय है। स्वामी जी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपकी सरकार ने आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के अबूझमाड़ जैसे कठिन क्षेत्रों की विकास और विशेष पिछड़ी अबूझमाड़िया जनजाति की तरक्की और खुशहाली के लिए भी काफी कार्य किए हैं, जिनसे इस पिछड़े समुदाय के जीवन में भी काफी सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और वहां के लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। अबूझमाड़ की नई पीढ़ी में शिक्षा के प्रति जागरूकता आई है और वहां के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हुए जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वामी सत्यरूपानंद के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि अबूझमाड़ में रामकृष्ण मिशन-विवेकानंद आश्रम भी विगत लगभग 35 वर्षों से वहां के आदिवासी परिवारों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सेवा के अनेक प्रकल्प संचालित कर रहा है। आश्रम की इन गतिविधियों का वहां अच्छा असर देखा जा रहा है। स्वामी सत्यरूपानंद ने मुख्यमंत्री के प्रति अपनी शुभेच्छा प्रकट की और लोक-कल्याण के हर कार्य में मुख्यमंत्री को आश्रम की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here