Home News आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2026: 8वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का...

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2026: 8वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

102
0

अगर आप आंगनबाड़ी में सरकारी सेवा देना चाहती हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना, बचेली के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Anganwadi Recruitment 2026: विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में निम्नलिखित आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के पद रिक्त हैं:

  1. ग्राम मोलसनार (हुंगापारा)
  2. ग्राम गंजेनार (पाण्डुपारा)

इन पदों पर नियुक्ति विभागीय नियमों और चयन प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Eligibility Criteria)

  • क्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा: आवेदिका की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

Anganwadi Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत और अंतिम तिथि नीचे दी गई है:

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जनवरी 2026 (शाम 5:30 बजे तक)

कैसे करें आवेदन? (How to Apply)

Anganwadi Recruitment 2026: इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन दो माध्यमों से जमा कर सकते हैं:

  1. स्वयं उपस्थित होकर: कार्यालय में जाकर अपना आवेदन जमा करें।
  2. डाक द्वारा: पंजीकृत डाक के माध्यम से बंद लिफाफे में आवेदन भेजें।

पता: कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, बचेली।
ध्यान रखें कि निर्धारित समय और तारीख के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज और फॉर्म का प्रारूप

आवेदन पत्र का प्रारूप और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस (Working Day) पर कार्यालयीन समय के दौरान एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय, बचेली से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here