बंगलादेश पुलिस के अनुसार उस्मान हादी को गोली मारने की घटना में शामिल दो लोगों की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने कहा है कि ये दो लोग हैं – फ़ैसल करीम मसूद और मोहम्मद आलमगीर शेख़.
ख़बरों में कहा जा रहा है कि फ़ैसल और उनके सहयोगी आलमगीर शेख़ ने हादी को गोली मारने के बाद किसी दूसरे देश में शरण ले ली है. हालांकि बांग्लादेश पुलिस के डिटेक्टिव ब्रांच ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
बंगलादेश पुलिस के अनुसार हादी की हत्या के मामले में पुलिस ने मसूद और आलमगीर शेख़ के परिवार के कुछ सदस्यों समेत 13 लोगों को गिरफ़्तार किया है.






